Thursday   may 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मुंबई में दूसरा चीन-भारत संगीत समारोह आयोजित
2017-02-19 16:14:02 cri

10 दिवसीय दूसरा चीन-भारत संगीत समारोह 18 फरवरी की रात को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में उद्घाटित हुआ। वर्तमान कार्यक्रम चीनी साहित्य और कला फेडरेशन, चीनी संगीतकार संघ, भारतीय संगीतकार संघ और मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। चीन के क्वांगतुंग प्रांत के दर्जन लोक संगीतकारों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भारतीय पारंपरिक संगीतकारों के साथ कार्यक्रम पेश किये और एकजुट होकर चीन और भारत के संगीत धरोहर को प्रदर्शित किया।

चीनी संगीतकार संघ के उप महासचिव श्योंगवे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगीत लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम है, जिससे चीन और भारत की जनता की भावनाओं को उत्तेजित किया जाएगा। भारतीय दर्शकों की आदत के लिहाज़ से कार्यक्रम टीम ने स्थानीय विशेषता के नृत्य और लोक संगीत कार्यक्रम पेश किये।

उसी दिन पहला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संगीत मंडल महाराष्ट्र के नागपुर समेत कई जगहों पर तीन और ऐसे ही कार्यक्रम पेश करेगा।

(मीनू)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040