Wednesday   Jul 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रेशम मार्ग के तटीय देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान तंत्र परिपक्व
2017-01-31 15:06:48 cri

उत्तर-पश्चिमी चीन के शान्नशी प्रांत के सामाजिक विज्ञान अकादमी ने हाल में"रेशम मार्ग का नीला पत्र"जारी किया, जिसमें कहा गया कि चीन में रेशम मार्ग को थीम बनाने वाला सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंच परिपक्व हो रहा है, विदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान तंत्र सामान्यीकरण हो गया है।

वर्तमान में शान्नशी और कानसू जैसे प्रांतों में रेशम मार्ग की थीम वाली कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई हैं। मसलन् रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय मेला, रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव, रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव, रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मेला इत्यादि। इन गतिविधियों के माध्यम से रेशम मार्ग के तटीय देशों के विशेष पर्यटन उत्पाद और सांस्कृतिक फल प्रदर्शित हुआ है, जो कदम दर कदम अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

इसके साथ ही चीन ने रेशम मार्ग के तटीय देशों में कुछ सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना की, संबंधित संगोष्ठियां और प्रसार सभा के आयोजन से चीन की संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया गया है। इनके अलावा तटीय देशों के साथ एक दूसरे देश में सांस्कृतिक वर्ष और"विकास का चीन"के तहत"एक पट्टी एक मार्ग"शीर्षक सिलसिलेवार संगोष्ठियों का आयोजन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से चीन और रेशम मार्ग के तटीय देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जनता के बीच संपर्क मज़बूत हुआ है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040