Web  hindi.cri.cn
    "चीनी नववर्ष" कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित
    2017-01-20 10:18:34 cri

    चीनी सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वावधान में " 2017 चीनी नव वर्ष" विशेष नृत्य प्रदर्शन 18 जनवरी को भारत की राजधानी नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। भारत स्थित चीनी राजदूत ल्वो चाओह्वी और आईसीसीआर के प्रमुख अमरेंद्र खटुआ समेत 800 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

    ल्वो चाओह्वी ने कहा कि चीन और भारत दोनों पड़ोसी देश हैं, दोनों विश्व की प्राचीन सभ्यता हैं और दोनों के बीच सांस्कृतिक आवाजाही का लंबा इतिहास है। विश्वास है कि भारतीय दर्शक प्रदर्शन देखने से और गहन रूप से चीनी संस्कृति को समझेंगे।

    अमरेंद्र खटुआ ने चीनी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रदर्शन समूह का आभार प्रकट किया। उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान एक नए स्तर पर पहुंचेगा।

    बताया जाता है कि "2017 चीनी नव वर्ष" कार्यक्रम में विशेष नृत्य प्रदर्शन के अलावा, नई दिल्ली में चित्र प्रदर्शनी, हैदराबाद और पुणे में चीनी फिल्म उत्सव, विश्वविद्यालय में वसंत त्यौहार की संस्कृति का प्रचार आदि कार्यक्रम भी शामिल हैं।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040