Saturday   may 31th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत स्थित चीनी राजदूत ने राजस्थान की मुख्यमंत्री से भेंट की
2017-01-17 16:24:47 cri

भारत स्थित चीनी राजदूत ल्वो च्याओ ह्वी ने 16 जनवरी को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मुलाकात की। दोनों ने चीन-भारत संबंधों और स्थानीय व्यवहारिक सहयोगों के बारे में विचार-विमर्श किया।

ल्वो च्याओ ह्वी ने चीन और भारत संबंधों की स्थिति, खासकर इधर के वर्षों में व्यापार और निवेश में सहयोग में हासिल रचनात्मक परिणाम का परिचय दिया। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा क्षेत्र है, जहां पर निवेश का बहुत अच्छा माहौल है और समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संसाधन मौजूद हैं। चीनी दूतावास राजस्थान और चीन के शहरों के बीच सहयोग मजबूत बनाने के लिये तैयार है।

राजे ने चीन के राष्ट्रीय निर्माण और सामाजिक विकास में हासिल बड़ी उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान का आर्थिक विकास बहुत तेजी के साथ हो रहा है। वे चीनी उद्यमों और पर्यटकों को यहां आने का स्वागत करती हैं।

अंजली

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040