साल 2016 : 270,000 से ज्यादा चीनी पर्यटकों ने श्रीलंका का भ्रमण किया
2017-01-04 09:45:22 cri
श्रीलंका पर्यटन प्रसार ब्यूरो से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 2 लाख 70 हजार से ज्यादा चीनी पर्यटकों ने श्रीलंका का भ्रमण किया, जो कि वर्ष 2015 की तुलना में 26.4 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा हुआ है।
गत वर्ष दिसम्बर महीने में 19,318 चीनी पर्यटक श्रीलंका घूमने के लिए आए जबकि पूरे साल में 271,577 चीनी पर्यटकों का आना दर्ज हुआ।
साल 2015 में 214,783 चीनी पर्यटक श्रीलंका आये थे, जिससे यह जाहिर हुआ कि श्रीलंका आने वाले चीनी पर्यटक सबसे ज्यादा हैं और चीन का स्थान भारत के बाद दूसरे पायदान पर है।
भारतीय पर्यटकों में 12.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साल 2016 में 356,729 भारतीय पर्यटक श्रीलंका पहुंचे थे जबकि साल 2015 में यह संख्या 3 लाख से ज्यादा थी।
बता दें कि श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटकों की संख्या अभी भी सबसे ज्यादा हैं।
(अखिल पाराशर)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|