Web  hindi.cri.cn
बान की मून ने विदाई संवाददाता सम्मेलन बुलाया
2016-12-17 19:15:05 cri

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 16 दिसंबर को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने कार्यकाल में अंतिम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने महासचिव बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में अपने काम में हुई उपलब्धियों और विफलताओं के बारे में लोगों को बताया और सीरिया स्थिति के साथ उत्तर-पूर्वी एशिया की स्थिति जैसे मुद्दों पर सवालों का जवाब दिया।

न्यूज ब्रीफिंग में बान की मून ने सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के कामों की रिपोर्टिंग करने के लिए मीडिया के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों में मीडिया के साथ किए गए सहयोग और संपर्क को हमेशा याद रखेंगे।

बान की मून ने कहा कि वे अब भी सीरिया मुठभेड़, विशेषकर अलेप्पो में स्थिति पर गहरी नज़र बनाए रखे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ को लगातार दक्षिण सूडान, मध्य-पूर्व और अफ्रीकी क्षेत्रों में जारी मुठभेड़ पर ध्यान देना चाहिए।

बान की मून प्रसन्न हुए कि उनके कार्यकाल में जलवायु परिवर्तन के मुकाबले के लिए पेरिस समझौता प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की कोशिशों से पेरिस समझौता 4 नवंबर 2016 को औपचारिक रूप से प्रभावी होने लगा। यह वर्ष 2020 के बाद वैश्विक जलवायु सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

बान की मून ने कहा कि सितंबर 2015 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान विभिन्न देशों ने वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यसूची पारित की गई। यह 2015 से 2030 तक गरीबी उन्मूलन, असमानता और अन्याय के मुकाबले, स्वच्छ ऊर्जा की तैयारी और जलवायु परिवर्तन के निपटारे जैसी समस्याओं के लिए निर्देश देगा।

बान की मून ने कहा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया, उत्तर-पूर्वी एशिया में आर्थिक विकास की प्रेरित शक्तियां ही नहीं, एशिया यहां तक कि पूरी दुनिया के आर्थिक विकास के लिए एक नई आशा है।

बान की मून ने कहा कि उत्तर कोरिया को नाभिकीय हथियार और रॉकेट योजना छोड़कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में वापस लौटना चाहिए। उत्तर-पूर्वी एशिया की स्थिरता बनाए रखने में योगदान देने के लिए उत्तर कोरिया को सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। ऐसे में उत्तर कोरिया के प्रति नीतियों में भिन्नता होने की वजह से एशिया और प्रशांत के विभिन्न देशों में मौजूद मतभेद भी कम होंगे।

बान की मून ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यकाल में अब 15 दिन बाकी हैं। 1 जनवरी 2017 को वे अपने भविष्य पर विचार करेंगे। दक्षिण कोरिया वापस लौटने के बाद वे नागरिकों की इच्छा सुनेंगे और दक्षिण कोरिया के विकास में अपना योगदान देंगे।

(ललिता)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040