Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल ने मंबई विश्वविद्यालय का दौरा किया
2016-11-12 16:29:39 cri

चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के दूसरे दल ने 11 नवम्बर को मंबई पहुंचकर अपनी भारत यात्रा का तीसरा पड़ाव शुरू किया।

मंबई विश्वविद्यालय में चीनी युवाओं ने भारतीय विद्यार्थियों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। विश्वविद्यालय के उप प्रधान ने मंबई विश्वविद्यालय के इतिहास, संबंधित जानकारी और अंतरराष्ट्रीय आदान प्रदान परियोजनाओं का परिचय दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे चीनी युवाओं और छात्रों के साथ अधिक आवाजाही कर सकेंगे।

चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल के दूसरे दल के अध्यक्ष, अखिल चीन युवा संघ की स्थाई समिति के सदस्य चांग चीह्वा ने कहा कि वर्तमान में अधिकाधिक भारतीय विद्यार्थी चीन पढ़ने आए। चीनी युवा लोग भारत की अधिक जानकारी लेना चाहते हैं। चीनी और भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडलों की एक दूसरे की यात्रा वाली परियोजना के कार्यान्वनय के बाद से लेकर अब तक दोनों देशों के युवाओं के बीच आदान प्रदान लगातार बढ़ रहा है, जिससे द्विपक्षीय संबंध के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें आशा है कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय युवा और छात्र चीन आए और चीन की अधिक समझ लेंगे।

गौरतलब है कि चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल 13 नवम्बर को भारत की मैत्रीपूर्ण यात्रा समाप्त करेगा। भारतीय युवा मामला और खेल मंत्रालय के निमंत्रण पर 200 सदस्य वाले चीनी युवा प्रतिनिधि मंडल ने 6 नवम्बर को भारत पहुंचकर दिल्ली, आगरा, भोपाल, मंबई, हैदराबाद और कोलकाता की मित्रवत यात्रा की।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040