चीन स्थित भारतीय दूतावास में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
2016-11-01 10:51:24 cri
सोमवार को चीन स्थित भारतीय दूतावास में भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरदार पटेल के जीवन का चित्रण करने वाली ऐतिहासिक तस्वीरों की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई, साथ ही 'सरदार' नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई जिसमें आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अपरिहार्य योगदान और भारत की आजादी के लिए संघर्ष में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाया गया।
इस जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए भारतीय लोगों की संख्या सौ से अधिक थी।
बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के एक छोटे से गांव नडियाड में हुआ था। उन्हें देश के लिए उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए 1991 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।
(अखिल पाराशर)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|