Web  hindi.cri.cn
2016 ब्रिक्स प्रणाली और वैश्विक प्रबंधन मंच पेइचिंग में आयोजित
2016-10-12 19:37:14 cri

वर्ष 2016 ब्रिक्स प्रणाली और वैश्विक प्रबंधन मंच 12 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ। इसके साथ ही फानकू थिंकटैंक भारतीय अनुसंधान केंद्र भी पेइचिंग में औपचारिक तौर पर स्थापित हुआ। पूर्व चीनी विदेश मंत्री ह याफ़ेइ, चीन स्थित भारतीय राजदूत विजय गोखले, भारत स्थित पूर्व चीनी राजदूत चो कांग, फानकू थिंकटैंक के निदेशक यी फंग ने मंच में भाग लिया।

ह याफ़ेई ने अपने भाषण में कहा कि कुछ दिन बाद राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग गोवा में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सितंबर की शुरुआत में जी-20 हांगचो शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों के नेताओं ने महत्वपूर्ण भेंटवार्ता की। अब विश्व की नज़र एक बार फिर ब्रिक्स देशों और गोवा पर केंद्रित हो रही है। उम्मीद है कि ब्रिक्स प्रणाली विकासशील देशों का नेतृत्व कर वैश्विक प्रबंधन व्यवस्था को आगे बढ़ाएगी।

चीन स्थित भारतीय राजदूत विजय गोखले ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के विकास को देखा जाए, तो चीन और भारत के बीच पारस्परिक समझ मज़बूत करना जरूरी है। पिछले 30 सालों में चीनी अर्थतंत्र में भारी विकास हुआ है। ये भारत का समय है और इस समय भारत का आर्थिक उत्थान आरंभ हो रहा है।

गोखले ने कहा कि ब्रिक्स देश विश्व में विकासशील देशों, विकासशील आर्थिक समुदाय, नवोदित आर्थिक बाज़ार वाले देशों का समूह है। भावी 20 से 30 सालों में ब्रिक्स देश विश्व के आर्थिक विकास में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे। इस वर्ष गोवा में ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा और अगले वर्ष चीन में। इससे पांच ब्रिक्स देशों के बीच पारस्परिक समझ, ब्रिक्स प्रणाली का आगे विकास और एक अधिक न्यायपूर्ण व्यापारिक वातावरण के निर्माण को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

(श्याओ थांग)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040