Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शांगहाई में भारतीय लोगों ने 528 बैग्स रक्तदान किया
2016-09-12 12:59:03 cri

103 भारतीय लोगों ने 11 सितंबर को शांगहाई स्थित भारतीय कौंसल जनरल प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में शांगहाई रक्त केंद्र जाकर 146 बैग्स रक्तदान किया।

वर्ष 2013 के जून में इंडियन एसोसिएशन, शांगहाई रक्त केंद्र, शांगहाई के होंगखो ज़िले के रक्त प्रबंधन कार्यालय, शांगहाई वैदेशिक मैत्री संघ, शांगहाई विदेशी एजेंसी सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत से आए जीवन का उपहार शीर्षक रक्तदान गतिविधि आयोजित हुई। जो चीन-भारत मैत्री बढ़ाने वाली सार्वजनिक परियोजना बनी। पिछले तीन सालों में कुल 264 भारतीय लोगों ने 382 बैग्स रक्तदान किया। यह विदेशियों द्वारा रक्तदान करने वाली सबसे बड़ी गतिविधि है।

शांगहाई रक्त केंद्र के स्वयंसेवकों की टीम में विदेशी स्वयंसेवकों की एक टुकड़ी शामिल है, जिसमें भारतीय स्वयंसेवक भी हैं। भारतीय स्वयंसेवक साकेत घोष ने विदेशी स्वयंसेवकों के लिए विदेशी भाषा वाली सोशल वेबसाइट स्थापित की।

(मीनू)

1 2 3
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040