Sunday   may 4th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अगस्त में श्रीलंका में चीनी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक
2016-09-08 12:55:30 cri

श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 7 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले अगस्त में यात्रा पर श्रीलंका आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 27 हजार तक थी, जो एक बार फिर श्रीलंका की यात्रा करने वाला सबसे बड़ा समुदाय बन गया है। इससे पहले लंबे समय तक पहले स्थान पर रहे भारतीय यात्रियों की संख्या 24 हजार है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले जुलाई में श्रीलंका जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो चुकी है। चीन उस महीने में श्रीलंका का सबसे बड़ा विदेशी पर्यटकों का स्रोत देश बन गया था। इस साल जनवरी से अगस्त तक श्रीलंका की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की कुल संख्या 1 लाख 91 हजार तक पहुंची है, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 32.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

(मीनू)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040