Web  hindi.cri.cn
    जी-20 हांगचो शिखर सम्मेलन में विश्व आर्थिक विकास की नई योजना बनाई गई:भारतीय विशेषज्ञ
    2016-09-07 10:10:52 cri

    जी-20 हांगचो शिखर सम्मेलन 5 सितंबर को सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। जी-20 का सदस्य देश और विश्व का सबसे बड़ा नवोदित आर्थिक समुदाय होने के नाते भारत के विभिन्न जगत वर्तमान शिखर सम्मेलन पर बड़ा ध्यान देते हैं। शिखर सम्मेलन समाप्त होने के बाद भारत के चीनी मामला विशेषज्ञ, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय संबंध अनुसंधान केंद्र के प्रोफ़ेसर वारा प्रसाद एस. डोला ने कहा कि चीन ने वर्तमान शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिखर सम्मेलन में प्राप्त सिलसिलेवार उपलब्धियों से विश्व आर्थिक विकास के लिए नई योजना बनाई गई, जो विश्व आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगी।

    वारा प्रसाद एस. डोला ने कहा कि वर्तमान शिखर सम्मेलन में विश्व आर्थिक विकास के रास्ते के लिए परियोजना बनाई गई। चीन द्वारा प्रस्तुत सिलसिलेवार प्रस्ताव विश्व आर्थिक विकास में सकारात्मक और गहन भूमिका निभाएंगे। शिखर सम्मेलन के दो विषयों पर लोगों का बड़ा ध्यान केन्द्रित हुआ। एक है सृजन और दूसरा है समावेश। ये वर्तमान विश्व आर्थिक विकास की जरूरत ही है। विकासशील देशों यहां तक कि सर्वाधिक अविकसित देशों को विश्व आर्थिक मामलों में भाग लेना चाहिए।

    वारा प्रसाद ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष देश के रूप में चीन द्वारा "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण और एशियाई आधारभूत संस्थापन निवेश बैंक की स्थापना के प्रस्ताव पेश किया जाने और इस पर अमल किये जाने के बाद चीन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक और अच्छी छवि का प्रदर्शन करता है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040