Saturday   Apr 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंग--ओलांद की मुलाकात
2016-09-06 10:07:24 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने 5 सितंबर को हांगचो शहर में जी - 20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद से मुलाकात की।

शी चिन फिंग ने कहा कि जी - 20 हांगचो शिखर सम्मेलन में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। चीन इस पर दिए गए समर्थन के लिए फ्रांस की प्रशंसा करता है। पिछले कुछ वर्षों में चीन फ्रांस संबंधों की गुणवत्ता और स्थिति पूरी तरह बढ़ रही है, जिससे दोनों देशों की जनता को और अधिक लाभ मिलने की आशा है। चीन हमेशा से फ्रांस को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता आया है। चीन फ्रांस के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में आपसी व्यवहारिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संपर्क और ताल-मेल को आगे बढ़ाने को तैयार है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों का और अच्छा और तेज विकास किया जा सके।

शी चिन फिंग ने कहा कि यूरोपीय संघ विश्व का एक महत्वपूर्ण भाग है। चीन को आशा है कि यूरोपीय संघ निरंतरता के साथ समृद्धि की तरफ़ आगे बढ़ेगा। चीन यूरोप के एकीकरण का समर्थन करता है। उन्हें आशा है कि फ्रांस चीन-यूरोप संबंधों के स्वस्थ विकास में और बड़ी भूमिका निभाएगा।

ओलांद ने जी - 20 हांगचो शिखर सम्मेलन की सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व आर्थिक वृद्धि और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने, मौसम परिवर्तन का मुकाबला करने जैसे क्षेत्रों में इस बार के शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण सहमति बनी है। फ्रांस चीन के साथ संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और कृषि, खाद्य-पदार्थ, परमाणु बिजली, पर्यटन, पर्यावरण-संरक्षण, प्रमुख क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चीन के साथ व्यवहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने का इच्छुक है।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040