सीरिया समस्या पर चर्चा की पुतिन व ओबामा ने
2016-09-05 19:51:53 cri
चीन के हांगचो शहर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने 5 सितंबर को भेंटवार्ता की और सीरिया मुठभेड़ और यूक्रेन संकट आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं ने भेंटवार्ता में सीरिया में युद्ध विराम समझौते पर वार्ता करने पर सहमति प्राप्त की और अपने कार्य दल से इस हफ्ते में इस समस्या पर विचार विमर्श करने की मांग की।
अमेरिकी विदेश मंत्री केरी ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ सीरिया समस्या पर अनेक बार वार्ताएं कीं, लेकिन दोनों पक्षों ने युद्ध विराम समस्या पर मंजूरी नहीं दी थी।
(श्याओयांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|