Sunday   Apr 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
हांगचो सम्मेलन वैश्विक आर्थिक शासन की दिशा करेगा तय
2016-09-02 16:52:17 cri

पूरी दुनिया चीन के हांगचो में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन पर ध्यान दे रही है। 2008 वैश्विक वित्तीय संकट के बाद जी-20 वैश्विक आर्थिक प्रशासन के लिए मुख्य मंच के रूप में माना जाता है।

चीन दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश और सबसे गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। अब दुनिया में आर्थिक सुधार कमजोर है और अनिश्चितता भी बढ़ रही है। सभी पक्ष इस शिखर सम्मेलन के वैश्विक आर्थिक शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर शीर्ष डिजाइन करने की उम्मीद कर रहे हैं।

विकास के मुद्दों का समाधान करने और भविष्य के वैश्विक आर्थिक विकास कार्यक्रम बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा देशों की मांग सुननी चाहिए। इस शिखर सम्मेलन में आसियान के अध्यक्ष देश लाओस, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष देश चाड, न्यू पार्टनरशिप फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट के अध्यक्ष देश सेनेगल, जी-77 के अध्यक्ष देश थाईलैंड, कजाकस्तान और मिस्र आदि विकासशील देशों के नेता भाग लेंगे। हांगचो सम्मेलन जी-20 के इतिहास में सबसे अधिक विकासशील देशों की भागीदारी वाला सम्मेलन होगा।

(नीलम)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040