Monday   Apr 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने में चीन की अहम भूमिका
2016-08-30 14:41:53 cri

जी20 शिखर सम्मेलन 4 और 5 सितंबर को दक्षिण चीन के हांग चो शहर में आयोजित होगा। इस साल विश्व आर्थिक वृद्धि की अनिश्चितता और जटिलता बढ़ रही है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से हटने से ब्रिटेन और यूरोपीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। यूरोप की बैंकिंग व्यवस्था में जोखिम मौजूद हैं। नवोदित बाजार वाले देश में आर्थिक वृद्धि की बहाली कठिन है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस वर्ष विश्व आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 3.1 प्रतिशत तक कम किया, लेकिन चीन की आर्थिक वृद्धि दर को 6.6 प्रतिशत तक बढाया। इस पर चीन के उप वित्त मंत्री च्यू क्वांग याओ ने कहा कि इससे पता चलता है कि चीन के ढांचागत सुधार की शक्ति बढ़ रही है, जिससे विश्व आर्थिक वृद्धि को भी ताकत मिल रही है।

च्यू क्वांग याओ ने कहा कि वर्तमान विश्व अर्थव्यवस्था की अनिश्चितताएं बढ़ने की स्थिति में चीन का आर्थिक विकास सतत हो रहा है। विशेषकर आर्थिक ढांचागत सुधार में प्रगति होने की स्थिति में दुनिया चीन पर और ज्यादा ध्यान दे रही है। न केवल चीनी लोगों को चीन के आर्थिक विकास से लाभ मिल रहा है, बल्कि चीन का विकास दुनिया के लिए भी योगदान दे रहा है।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040