Wednesday   Sep 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी ओलंपिक खिलाड़ियों से मिले शी चिनफिंग
2016-08-26 09:26:13 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 25 अगस्त को पेइचिंग में 31वें ओलंपिक खेल में भाग लेने वाले चीनी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे ओलंपिक की भावना और चीनी राष्ट्र की खेल-भावना दिखाते हुए चीनी खेल की शक्ति को उन्नत करेंगे, ताकि नागरिकों के खेल विकास का नेतृत्व करते हुए स्वस्थ चीन के निर्माण को आगे बढ़ाएंगे।

शी चिनफिंग ने कहा कि रियो ओलंपिक खेल में चीनी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे ओलंपिक की भावना और चीनी राष्ट्र की खेल भावना दिखाई गई। संपूर्ण चीनी जनता की देशभक्ति का उत्साह और जातीय गौरव प्रेरित किया गया। इसके साथ ही चीनी राष्ट्र की एकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। यह चीनी भावना का एक महत्वपूर्ण दर्शन है।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि खेल सामाजिक विकास और मानव प्रगति का महत्वपूर्ण प्रतीक ही नहीं, देश की बहुमुखी शक्ति और राष्ट्रीय नर्म शक्ति का महत्वपूर्ण प्रतिबिंब भी है। उन्होंने आशा जताई कि खेल जगत में कार्यरत सभी कर्मचारी ओलंपिक की भावना और चीनी राष्ट्र की खेल-भावना दिखाते हुए चीन की खेल-शक्ति उन्नत करेंगे, खेल में सुधार और सृजन के कदमों को आगे बढ़ाएंगे, जनता के खेल विकास का नेतृत्व करते हुए नागरिकों के स्वस्थ व्यायाम को प्रचार प्रसार करेंगे और स्वस्थ चीन के निर्माण को आगे बढ़ाएंगे।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040