Tuesday   Apr 22th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जी20 हांगचो: स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन मंच स्थापित करेगा अलीबाबा
2016-08-25 12:42:14 cri

चीनी ई-कॉमर्स वेंचर अलीबाबा ग्रुप ने हाल में कहा कि बिग डेटा के सहारे उसके संबंधित कंपनी"छाई न्याओ"की नेटवर्क सेवा का दायरा विश्व भर में 224 देशों और क्षेत्रों को कवर किया गया और वह लगातार रणनीतिक सहयोग के माध्यम से सीमा-पार लॉजिस्टिक्स की सामयिकता उन्नत की जाएगी।

छाई न्याओ सीमा-पार लॉजिस्टिक्स कंपनी के निदेशक श्वे श्याओक्वो ने कहा कि वर्तमान में सीमा-पार लॉजिस्टिक्स की सेवा मुख्य तौर पर रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में की जाती है। भारत समेत नवोदित बाजार में इस व्यवसाय को कदम दर कदम किया जा रहा है। श्वे श्याओक्वो ने कहा:"भारत का बाज़ार बहुत विशाल है, जहां युवा लोगों की संख्या अधिक है और इंटरनेट के प्रयोक्ता भी ज्यादा हैं। इस वजह से भारत का बाज़ार हम नहीं छोड़ सकते। वर्तमान में भारत में आयात-निर्यात व्यवसाय कम है। अब हम स्थानीय लॉजिस्टिक्स उद्योगों के साथ सहयोग पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।"

अलीबाबा ग्रुप की योजना के मुताबिक भावी 5 से 8 वर्षों में उसकी सेवा दुनिया भर में 2 अरब उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी और वह 1 करोड़ उद्योगों को स्वस्थ विकास वाला मंच प्रदान करेगा। "छाई न्याओ" नेटवर्क को आशा है कि विश्व भर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को स्मार्ट लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करेगा। ताकि तकनीक और डेटा के माध्यम से दुनिया भर में लोजिस्टिक्स अधिक आसान हो सके। लक्ष्य यह भी है कि उसके सहयोग साझेदार डेटा और तकनीक से क्षमता पाकर अधिक सुविधापूर्ण लॉजिस्टिक सेवा हासिल कर सकेंगे, उपभोक्ताओं को खरीदारी में अधिक सुविधा मिलेगी।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040