Web  hindi.cri.cn
    कोलंबो बंदरगाह सिटी परियोजना के नए समझौते पर हस्ताक्षर
    2016-08-13 16:27:22 cri

    चीन और श्रीलंका ने 12 अगस्त को कोलंबो में बंदरगाह सिटी परियोजना के नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका का मानना है कि बंदरगाह सिटी परियोजना का नाम"कोलंबो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सिटी"बदलने से हिंद महासागर क्षेत्र में श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनने में मदद मिलेगी।

    चीनी बंदरगाह परियोजना सीमित देयता कंपनी, चीनी यातायात निर्माण लिमिटेड कंपनी के अधीन कोलंबो बंदरगाह सिटी परियोजना विभाग, श्रीलंकाई महानगर और पश्चिम प्रांत विकास विभाग और शहरी विकास ब्यूरो के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर रस्म में भाग लिया।

    श्रीलंकाई महानगर और पश्चिम प्रांत विकास विभाग के मंत्री चाम्पिका रनवका ने इस मौके पर कहा कि यह परियोजना श्रीलंका के भावी राष्ट्रीय विकास को तय करने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। जिससे पश्चिम श्रीलंका में महानगरीय विकास परियोजनाओं में समुद्र सिटी, वैज्ञानिक तकनीकी सिटी, औद्योगिक सिटी और पर्यटन सिटी के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    गौरतलब है कि कोलंबो बंदरगाह सिटी परियोजना के पहले चरण में कुल 1 अरब 40 करोड़ डॉलर की पूंजी लगाई जाएगी, जिससे दूसरे स्तर का 13 अरब डॉलर का विकास और निवेश होगा। यह परियोजना 83 हज़ार रोज़गार के अवसर पैदा करेगी।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040