Sunday   Apr 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में हिमनद गतिविधि पर पड़ा प्रभाव सिर्फ पृथ्वी के तापमान से नहीं
2016-07-03 15:07:40 cri

चीनी विज्ञान अकादमी ने तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र में हिमनद की गतिविधि को लेकर अनुसंधान किया, जिससे पता चला कि करीब 1000 वर्षों में दक्षिण पूर्वी तिब्बती क्षेत्र में हिमनद की गतिविधियों में परिवर्तन मानसून वर्षा के परिवर्तन से अधिक मितला जुलता है, और उत्तरी गोलार्ध के तापमान में परिवर्तन के बीच कुछ अंतर मौजूद है। जाहिर है कि तापमान स्थानीय हिमनद गतिविधियों पर प्रभाव डालने वाला एक मात्र कारण नहीं है।

हाल के वर्षों में वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं ने दक्षिण पूर्वी तिब्बत स्थित हिमनद झील का अनुसंधान किया और इसी झील-क्षेत्र में 8 हज़ार वर्षों में हिमनद गतिविधियों में परिवर्तन से जुड़े रिकॉर्ड का पुनः स्थापित किए।

जलवायु रिकॉर्ड की तुलना में यह पता चला है कि दक्षिण पूर्वी तिब्बती क्षेत्र में हिमनद गतिविधियों में परिवर्तन लम्बे समय में उत्तरी गोलार्ध के तापमान के परिवर्तन और ग्रीष्मकालीन सौर विकिरण के परिवर्तन से प्रभावित हुआ है। लेकिन इधर के 1000 सालों में इस क्षेत्र में हिमनद गतिविधियों में परिवर्तन मानसून वर्षा के परिवर्तन से अधिक अनुकूल होता है, जिसमें उत्तरी गोलार्ध में तापमान के परिवर्तन के बीच अंतर मौजूद है। इस निष्कर्ष से हिमनद गतिविधि पर पृथ्वी के तापमान के परिवर्तन से प्रभावित एकमात्र जानकारी दूर हुई।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040