Friday   may 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री ने की हाई-स्पीड रेल यात्रा
2016-06-30 17:03:22 cri

आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री चंद्रबाबू नायडु लंबे समय से अपने प्रदेश में हाई-स्पीड रेल निर्माण में संलग्न है। 28 जून को उन्होंने हाई-स्पीड रेल से चीन के थ्येनचिन शहर से राजधानी पेइचिंग की यात्रा की। 31 मिनट की इस यात्रा में नायडु ने 140 किलोमीटर का सफ़र तय किया। रेल की गति प्रति घंटा 295 किलोमीटर है। उन्होंने अमरावती से विशाखापटनम तक और अमरावती से हैदराबाद तक इस प्रकार की हाई-स्पीड रेल सेवा होने की आशा जताई।

चीन की यात्रा करते हुए तीसरे दिन में नायडु ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ थ्येनचिन से पेइचिंग की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य हाई-स्पीड रेल गाड़ी की क्षमता का अनुसंधान करना था। उन्होंने आंध्र प्रदेश में हाई-स्पीड रेलवे के निर्माण के लिए व्यवहार्य रिपोर्ट पेश करने के लिए चीनी रेल विशेषज्ञों से सहायता मांगने की कोशिश की।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040