Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
यूरोपीय संघ के सेवा व्यापार के संतुलन में गिरावट
2016-06-10 15:13:36 cri

युरोपीय संघ के सांख्यकी ब्यूरो द्वारा 9 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक 2015 में युरोपीय संघ के सेवा व्यापार का संतुलन 1 खरब 50 अरब 70 करोड़ युरो तक पहुंच गया। यह संख्या वर्ष 2014 में 1 खरब 62 अरब 90 करोड़ युरो थी। इस तरह सेवा व्यापार के संतुलन में लगातार दो वर्षों में गिरावट आई है।

आंकड़ों से पता चला कि वर्ष 2010 की तुलना में पिछले वर्ष युरोपीय संघ के सेवा व्यापार की निर्यातित रकम 5 खरब 69 अरब 50 करोड़ युरो से 8 खरब 11 अरब 20 करोड़ युरो तक पहुंच गई, जिसकी वृद्धि दर 42 प्रतिशत रही। वहीं सेवा व्यापार की आयातित रकम 4 खरब 61 अरब 60 करोड़ युरो से बढ़कर 6 खरब 60 अरब 50 करोड़ युरो तक पहुंच गई, जिसकी वृद्धि दर 43 प्रतिशत रही।

चीन युरोपीय संघ के महत्वपूर्ण सेवा व्यापारिक साझेदार है। निर्यात और आयात दोनों का अनुपात 4 प्रतिशत है। वर्ष 2015 में युरोपीय संघ के सेवा व्यापार के चीन में निर्यातित रकम 36 अरब युरो रही, जबकि आयातित रकम 25 अरब 70 करोड़ युरो रही।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040