सीसीटीवी पर प्रसारित मुंबई विस्फोट संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म चीन का रूख नहीं : चीनी विदेश मंत्रालय
2016-06-10 15:10:01 cri
चीनी केंद्रीय टीवी स्टेशन यानी सीसीटीवी ने मुंबई विस्फोट संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया, पर यह चीन सरकार का रूख नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने 9 जून को यह बात कही।
मीडिया के पूछे जाने पर कि सीसीटीवी के डाक्युमेंट्री पिक्चर चैनल ने हाल में मुंबई विस्फोट संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें कहा गया कि विस्फोट पाकिस्तान से संबंधित है। यह चीन सरकार के रूख व विचार से अलग है। क्या इससे जाहिर है कि चीन सरकार के रूख में परिवर्तन आया है।
होंग लेई ने कहा कि चीनी मीडिया से संबंधित स्थिति जानने के बाद पता लगा कि यह कार्यक्रम अमेरिकी डाक्युमेंट्री फिल्म के चीनी भाषा का संस्करण है, जिसमें प्रस्तुत विषय चीन सरकार के रूख से मेल नहीं खाता है। आतंक विरोधी मुद्दे पर चीन के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|