Saturday   may 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि
2016-06-09 17:17:32 cri
बुधवार को जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक मई में श्रीलंका जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चीन श्रीलंका के लिए पर्यटकों के रूप में दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है।

श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (SLTDA) ने आंकड़े जारी किये जिससे जाहिर हुआ है कि मई में श्रीलंका जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 16,004 थी, जो कि 31.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

इस साल के शुरूआती 5 महीनों में श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की संख्या 8,46,229 रही, जो कि पिछले साल 7,14,584 थी। पर्यटकों की संख्या में 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। 34,249 भारतीय पर्यटकों ने श्रीलंका की सैर की, जो पिछले साल की तुलना में 7.9 प्रतिशत ज्यादा है।

(अखिल पाराशर)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040