Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
लानचो और काठमांडू के बीच मित्रवत शहरी संबंध की संधि पर हस्ताक्षर
2016-05-12 10:32:47 cri
11 मई को पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत की राजधानी लानचो शहर और नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के बीच मित्रवत शहरी संबंध संधि पर हस्ताक्षर करने की रस्म आयोजित हुई।

लानचो शहर के शीर्ष नेता यू हाईयान, मेयर युवान चानथिंग ने काठमांडू शहर मेयर रुद्र सिंह तमांग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की।

भेंटवार्ता में यू हाईयान ने कहा कि लानचो शहर प्राचीन रेशम मार्ग पर महत्वपूर्ण कस्बा है, जबकि काठमांडू दक्षिण एशिया का महत्वपूर्ण शहर भी है। दोनों शहरों के बीच अटूट घनिष्ठ संबंध मौजूद है। आशा है कि दोनों पक्ष संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा, यातायात और संसाधन प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करेंगे, ताकि संसाधनों के आपसी आपूर्ति, सहयोग और समान जीत साकार हो सके।

काठमांडू के मेयर तमांग ने कहा कि काठमांडू और लानचो का भौगोलिक स्थिति मिलती जुलती है। प्राचीन रेशम मार्ग से दोनों शहरों को जोड़ा गया। हम उम्मीद करते हैं कि लानचो के साथ मित्रवत शहरी संबंध स्थापित कर कई क्षेत्रों में बहु-स्तरीय सहयोग और आदान प्रदान मज़बूत करेंगे, ताकि सुनहरे भविष्य का समान रूप से निर्माण किया जा सके।

अन्य रिपोर्ट के अनुसार उसी दिन दोपहर बाद लानचो से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाज़े शहर होते हुए काठमांडू तक"लानचो"नामक अंतरर्राष्ट्रीय माल रेल गाड़ी का प्रचालन औपचारिक रूप से शुरू हुआ। इस लाइन में लानचो से शिकाज़े का रास्ता करीब 2431 किलोमीटर लम्बा है, जो रेल परिवहन प्रमुख है। शिकाजे से चीन-नेपाल सीमावर्ती बंदरगाह चिलोंग तक करीब 564 किलोमीटर दूर है, जो सड़क यातायात प्रमुख है। इसके बाद चिलोंग बंदरगार से काठमांडू तक करीब 160 किलोमीटर लम्बा है, मुख्य तौर पर सड़क यातायात है। पूरे रास्ते में 10 दिन का समय लगता है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040