Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग विश्व पर्यटन सम्मेलन में भागीदारी के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भेजेगा : श्रीलंका
2016-05-10 11:10:39 cri

17 मई को पेइचिंग में आयोजित विश्व पर्यटन सम्मेलन में भागीदारी के लिए श्रीलंका पर्यटन मंत्री जॉन अमरतुंगा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भेजेगा।

अमरतुंगा ने मीडिया से कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि मंडल चीन-श्रीलंका पर्यटन उद्योग के विकास को लेकर चीन सरकार के साथ विचार-विमर्श करेगा और ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर करेगा।

अमरतुंगा ने कहा कि हम चीन समेत दूसरे देशों को यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रीलंका एक सुरक्षित पर्यटन देश है। अब चीन हमारे सबसे बड़े पर्यटन बाज़ारों में से एक बन गया है। इस वर्ष श्रीलंका अधिक से अधिक पर्यटनों को आकर्षित करेगा।

बता दें कि चीनी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि की वजह से वर्ष 2015 में आने वाले पर्यटकों की संख्या 18 लाख तक पहुंच गई, जो वर्ष 2014 से 17.8 प्रतिशत बढ़ी है। इस वर्ष श्रीलंका सरकार का अनुमान है कि 25 लाख पर्यटक देश की यात्रा पर आएंगे, और वर्ष 2020 तक संख्या बढ़कर 40 लाख तक पहुंच जाएगी।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040