Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्यू चिनसोंग की भारतीय《ऑउटलुक》के वरिष्ठ संपादक से मुलाकात
2016-04-30 16:24:55 cri

ल्यू चिनसोंग ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन परियोजना के जिम्मेदार व्यक्ति नंदा कुमार से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन, संयुक्त राष्ट्र अनवरत विकास कार्यक्रम, स्वच्छ ऊर्जा जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

ल्यू चिनसोंग ने कहा कि चीन सरकार अनवरत विकास पर बड़ा ध्यान देती है और अपने उत्पादन तरीके को बदलने में सक्रिय है। इसके साथ ही चीन ऊर्जा किफ़ायत, पर्यावरण संरक्षण, नई ऊर्जा वाले उद्योग के विकास पर भी जोर देता है। इन क्षेत्रों में विश्व ध्यानाकर्षक कामयाबियां हासिल हुईं। चीन और भारत का विकास मिलता जुलता है। जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, खासकर वायु प्रदुषण की रोकथाम और नई ऊर्जा के विकास जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश मौजूद है। दोनों देशों के विशेषज्ञों और थिंग-थैंकों को आपस में बातचीत मज़बूत करनी चाहिए।

(श्याओ थांग)


1 2
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040