मौजूदा समय में भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पेइचिंग पहुंच चुके हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मॉस्को में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। लू खांग ने कहा कि चीन और भारत के बीच घनिष्ठ उच्च स्तरीय आवाजाही बरकरार रखी हुई है। हाल में द्विपक्षीय उच्च स्तरीय आदान-प्रदान अधिक है। यह वर्तमान चीन-भारत संबंध के स्वस्थ और स्थिर विकसित रूझान का प्रतिबिंबित है। साथ ही आपस में राजनीतिक विश्वास की गहराई भी जाहिर हुई। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ाया जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में बेहतर समन्वय और सहयोग कायम हुआ है। हालांकि द्विपक्षीय संबंध में कुछ न कुछ मतभेद मौजूद है, लेकिन फिर भी दोनों पक्ष मित्रवत वार्ता और सलाह मशविरे के माध्यम से संबंधित मामले का कारगर रूप से प्रबंधन करते हुए इनका समाधान करने में लगे हुए हैं।
लू खांग ने कहा कि विश्व में सबसे बड़े विकासशील देशों, महत्वपूर्ण नवोदित आर्थिक समुदायों, बहुपक्षीय विश्व की प्रक्रिया में अहम दो शक्तियों के रूप में चीन और भारत संबंध न केवल दोनों देशों के हितों से मेल खाता है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए भी मददगार सिद्ध होगा।
लू खांग ने कहा कि हम भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच शांति और समृद्धि वाले रणनीतिक सहयोग और साझेदार संबंध के लगातार आगे विकास में नई प्रगति हासिल करने को तैयार है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|