Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मार्च में श्रीलंका में चीनी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि
2016-04-06 10:24:36 cri

पिछले महीने यानी मार्च में करीब 20 हज़ार चीनी पर्यटकों ने श्रीलंका का दौरा किया है। जो पिछले साल के इस समय की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। श्रीलंकाई पर्यटन विकास विभाग द्वारा 5 अप्रैल को जारी नवीनतम आंकड़ों में यह बात दिखायी गई है।

आंकड़ों के अनुसार चीनी और भारतीय पर्यटकों की संख्या में इज़ाफ़ा होने की वजह से मार्च में करीब 1 लाख 92 हज़ार 8 सौ विदेशी पर्यटक श्रीलंका की यात्रा पर थे, जो पिछले साल के इस समय की तुलना में 22.8 प्रतिशत अधिक है। साथ ही इस वर्ष की पहली तिमाही में कुल 5 लाख 84 हज़ार 8 सौ विदेशी पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिससे पिछले साल के इस अवधि की तुलना में 22.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मार्च में श्रीलंका में गए विदेशी पर्यटकों में ब्रिटिश पर्यटक सबसे ज़्यादा थे, जिनकी संख्या 44 हज़ार 8 सौ थी। उधर भारत 30 हज़ार पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष मई में चीन में श्रीलंकाई पर्यटन के लिये बहुत कुछ प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ताकि ज़्यादा से ज़्यादा चीनी पर्यटकों को श्रीलंका में आकर्षित किया जा सके।

(रमेश)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040