Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय पर्यटन प्रतिनिधियों ने किया युन्नान प्रांत का दौरा
2016-04-05 10:50:43 cri

भारतीय पर्यटन उद्योग के 32 प्रतिनिधियों ने हाल ही में चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के आमंत्रण पर दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत का दौरा किया। उन्होंने वहां के खुनमिंग, ता ली और ली च्यांग से जुड़े पर्यटन-मार्गों और उत्पादों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार यह गतिविधि नई दिल्ली स्थित चीनी पर्यटन कार्यालय और भारतीय पर्यटन-एजेंसी के संगठन TAFI द्वार साझा रूप से चलाई गई है।

गतिविधि के दौरान खुनमिंग शहर में युननान के पर्यटन-उद्योग के प्रचार पर एक बैठक भी बुलाई गई। युन्नान को भारत से सबसे नज़दीक चीनी प्रांतों में से एक माना जाता है। इसलिये युन्नान ने बीसीआईएम पर्यटन वृत्त का निर्माण करने की भी वकालत की है। साथ ही वर्ष 2015 में आयोजित चीन अंतर्राष्ट्रीय यात्रा आदान-प्रदान के तहत युन्नान ने भारत के साथ एक-दूसरे को हर वर्ष 100 गाइडों को प्रशिक्षित करने की भी अपील की है।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040