Web  hindi.cri.cn
    पर्यटन विकास से गरीबी से छुटकारा, कानसू के किसान
    2016-04-01 14:50:45 cri

    माओसी गांव उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के छिंगयांग शहर के शीफ़ंघ जिले में श्यानशंग टाउनशिप स्थित है। जहां पहाड़ी क्षेत्र है। इस तरह असुविधापूर्ण यातायात व्यवस्था गांव वासियों के समृद्ध जीवन के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गई है। माओसी गांव समूचे शीफ़ंग जिले में 15 महत्वपूर्ण गरीब गांवों में से एक था। लेकिन आज पर्यटन विकास के माध्यम से माओसी गांव में जमीन आसमान का परिवर्तन आ गया है। वर्ष 2015 के अंत में गांव वासियों की शुद्ध औसत आय 7300 युआन तक पहुंच गई। गांव में 67 गरीब परिवारों ने कदम-दर-कदम गरीबी से छुटकारा पाया।

    कानसू प्रांत के छिंगयांग शहर के शीफ़ंग जिले के पर्यटन विभाग के उप प्रधान ली क्वांगचुन ने माओसी गांव की स्थिति का परिचय देते हुए कहा:"पहले माओसी गांव शीफ़ंग जिले में सबसे गरीब गांव था। यह गांव शीफ़ंग जिले के केंद्र से सबसे दूर स्थित है। पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन विकास के माध्यम से इस गांव की स्थिति में भारी बदलाव आया है। अब यह गांव शीफ़ंग जिले में सबसे धनी गांव बन गया है। गांव वासियों के जीवन में भी भारी परिवर्तन आया है।"

    पहाड़ी क्षेत्र और फूहो नदी के तट पर स्थित माओसी गांव के आसपास पर्यटन संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। बर्फ़, ड्रिफ्टिंग और फ़िशिंग जैसी पर्यटन परियोजनाएं मशहूर हैं। कानसू प्रांत के पड़ोसी प्रांत न्यिंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश के ह्वेईता ग्रुप ने 52 करोड़ युआन की पूंजी लगाकर माओसी गांव के आसपास लोंगतोंग नाम के बर्फ़ मनोरंजन केंद्र की स्थापना करने की योजना बनाई है। इस केंद्र में पर्यटक स्की, ड्रिफ्टिंग, फ़िशिंग और घुड़सवारी जैसी चीजों का आनंद उठा सकेंगे। वर्ष 2015 के अंत में लोगतोंग स्की रिज़ॉर्ट का निर्माण पूरा होकर प्रयोग में शुरू किया गया।

    वर्ष 2011 में माओसी गांव में गरीबी उन्मूलन परियोजना औपचारिक तौर पर शुरू हुई। पर्यटन उद्योग के जोरदार विकास के पूर्व, गांव वासियों ने सरकार के समर्थन से पोल्ट्री फार्म और बुनियादी संस्थापन के निर्माण जैसी गरीबी उन्मूलन परियोजनाओं से लाभ लिया था। कुछ ही वर्षों में गांव का दृश्य पहले से बिल्कुल अलग हो गया। माओसी गांव के मुखिया माओ चिनशअ ने परिचय देते हुए कहा:"2013 में गांव में 395 परिवारों के 1515 गांववासी थे। जिनमें 67 परिवारों के 235 लोग गरीब थे। गरीबी उन्मूलन परियोजना के कार्यान्वयन के बाद बुनियादी संस्थापनों का निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2014 और 2015 में गांव से बाहर तक मार्ग सुविधापूर्ण हो गया। पहले गांववासी ज्यादा तौर पर अस्थाई रोज़गार ढूंढने शहर जाते थे। कुछ लोग आजीविका के लिए खेती करते थे और पोल्ट्री फ़ार्म में काम करते थे। उस समय गांववासियों की औसतन सालाना आय 2 से 3 हज़ार युआन के बीच थी। बाद में हमारे यहां गरीबी उन्मूलन परियोजना शुरू की गई। वर्ष 2013 में गरीबी उन्मूलन विभाग ने 10 लाख युआन की पूंजी लगाकर पोल्ट्री फ़ार्म का जोरदार विकास किया। हर परिवार को कुछ गायें दी गईं और साथ ही सरकार की मदद से गौशाला भी बनवाई गई। वर्ष 2014 में गरीब परिवारों की औसत आय करीब 3 हज़ार युआन थी, लेकिन वर्ष 2015 में एक हज़ार युआन बढ़कर 4 हज़ार युआन तक पहुंच गई। अब आम किसानों की सालाना औसत आय 7 हज़ार युआन तक पहुंच गयी है।"

    माओ चिक्वो माओसी गांव में गरीब किसान था। पहले उसके घर में प्रति सदस्य सालाना औसत आय एक हज़ार युआन थी। पिछले तीन वर्षों में उसके घर की स्थिति धीरे-धीरे अच्छी होने लगी। प्रति पारिवारिक सदस्य की औसत सालाना आय 4500 से 4600 युआन तक पहुंच गई है। अपने जीवन में आए परिवर्तन की चर्चा करते हुए माओ चिक्वो ने सरकार द्वारा लागू की जा रही गरीबी उन्मूलन परियोजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा:"सरकार की अच्छी नीति से हमारा जीवन अच्छा होने लगा है। सरकार ने हमारे विकास के लिए ऋण दिया है। गरीबी उन्मूलन विभाग ने मुझे एक गाय दी और घर में गौशाला स्थापित करने में मदद की। गांव में सहयोगी कारोबार से मैंने 10 हज़ार युआन का ऋण लेकर और एक गाय खरीदी। अब मेरे घर में कुल तीन गायें हैं।"

    पर्यटन विकास के माओसी गांव वासियों की आय में बढ़ोत्तरी हुई। बर्फ़ मनोरंजन केंद्र का प्रचालन ऋतु से सिमित है। सर्दियों में गांववासी खेती के काम में व्यस्थ नहीं रहते। इस तरह वे बर्फ़ मनोरंजन केंद्र में अस्थाई रोज़गार प्राप्त कर अतिरिक्त आय कमाते हैं। इसके साथ ही खेती के अवकाश समय में वे पहाड़ों में उत्पादित मशरूम जैसी वस्तुएं इक्ट्ठा कर पर्यटकों को बेचते हैं। माओ चिक्वो जैसे किसान इस प्रकार का सौदा करते हैं और एक साल में 4 से 5 हज़ार युआन की अतिरिक्त आय प्राप्त करते हैं। वर्तमान जीवन के प्रति माओ चिक्वो संतुष्ट हैं। भविष्य के प्रति वो आशावान हैं। माओ चिक्वो ने कहा:"गरीबी उन्मूलन परियोजना लागू किये जाने के पूर्व मेरा जीवन गरीबी से भरा था। साल भर परिवार में आय 10 हज़ार युआन से कम थी। उस समय जीवन अच्छा नहीं था। लेकिन आज हमारे जीवन में परिवर्तन आया और मेरा विश्वास भी बढ़ा है।"

    पहले घर का जीवन कठोर था। माओ चिक्वो का बेटा माओ वनछ्वान मिडिल स्कूल से स्नातक होने के बाद रोज़गार मिलने कानसू प्रांत की राजधानी लानचो गया। हाल के वर्षों में गरीबी उन्मूलन परियोजना के कार्यान्वनय के बाद माओसी गांव को विकास का अवसर मिला। माओ वनछ्वान लानचो से गांव में वापस लौटा। उसने कहा:"अब माओसी गांव इतना विकतिस हो चुका है कि पहले हमने कभी नहीं सोचा था। लानचो में काम करने से एक महीने में मैं करीब 2 हज़ार युआन कमाता था। खान-पान और निवास के लिए हुए खर्च को हटाकर एक महीने में मैं केवल 1 हज़ार युआन ही जमा कर पाता था। लेकिन अब गांव में स्थिति अच्छी हो गई है। वापस लौटने के बाद में आसपास मुझे नौकरी मिली। खाने, पीने और रहने का सवाल नहीं रहा। एक महीने में मैं 3 से 4 हज़ार युआन कमाता हूँ।"

    माओ वनछ्वान ने कहा कि माओसी गांव में पर्यटन संसाधनों के माध्यम से विकास पर पक्का विश्वास करता है। वर्तमान में माओ वनछ्वान के बराबर शहरों में नौकरी के लिए गांव को छोड़ने वाले कई गांववासी फिर वापस लौट आए हैं। उन्हें आशा है कि वे अपने जन्मस्थान के समृद्धि रास्ते पर खुद के विकास का भी अवसर मिलेगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040