Web  hindi.cri.cn
    कचरे-डंप में खजाने के संग्रह से बना अमीर, सफ़ाई कर्मचारी
    2016-04-01 08:47:05 cri
    पिछले 30 से अधिक वर्षों में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सफ़ाई करने वाले कर्मचारी नेल्सन मोलिना कचरे के डब्बे में से अपने विचार में मूल्यवान चीज़ें निकाल कर संग्रह करता था और उसे पूर्वी हार्लेम स्थित स्वच्छता गोदाम में संरक्षित करता रहा था। आज यहां"कचरे डंप का खजाना"बन गया है। इसमें संरक्षित वस्तुओं का मूल्य 1 लाख 60 हज़ार डॉलर, यानी एक करोड़ 5.6 लाख रूपये हो गया।

    स्वच्छता गोदाम के दूसरे मंजिल पर हज़ारों वस्तुएं सुव्यवस्थित रूप से रखी हुई हैं। जिनमें फोटो, टाइपराइटर, गिटार, स्नोबोर्ड जैसी चीज़ें शामिल हैं। नेल्सन मोलिना ने कचरों में से इन वस्तुओं को निकालकर साफ़ करके इक्ट्ठा किया है। देखने में यहां बिलकुल पिस्सू बाज़ार लग रहा है। लेकिन वास्तव में यहां की वस्तुएं नहीं बेची जाती हैं।

    स्थानीय न्यूयॉर्क वासी मार्टिन बेल्लू ने नेल्सन के इस गोदाम का नाम पता लगाया और खास तौर पर देखने आए। मार्टिन ने कहा कि यह वस्तुएं सचमुच बहुत अच्छी हैं। इनके माध्यम से लोग एक कम्युनिटी के परिवर्तन का इतिहास देख सकते हैं। लेकिन मालिना इसे संग्रहालय कहता है। उसने कहा कि 9 वर्ष की उम्र में उसने कचरा इक्ट्ठा करना शुरू किया और मां की बातें मानकर किसी भी चीज़ को कभी नहीं फेंका। अब मोलिना हर सप्ताह दो बार देखने गोदाम आता है। वह दूसरे व्यक्ति के इस गोदाम की देखभाल नहीं करना चाहता। इनमें स्वच्छता विभाग में कार्यरत उसका बेटा भी शामिल है।

    भविष्य में इस कचरे-डंप वाले खजाने को सुरक्षित किया जाएगा, या नहीं, अभी निश्चित नहीं है। क्योंकि गोदाम का मालिक इसे अपने हाथ में वापस लेना चाहता है। शायद भावी 4 या 5 वर्षों में मोलिना को इन चीज़ों को दूसरे स्थलों तक स्थानांतरण करना पड़ेगा। संबंधित स्वच्छता विभाग के विशेषज्ञ का कहना है कि अगर स्थिति संतोषजनक हुई, तो इन वस्तुओं को यहीं पर संरक्षित किया जाना अच्छा होगा। लेकिन विशेष इमारत में किराए पर इन्हें रखना भारी खर्चे वाला काम होगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040