Web  hindi.cri.cn
आईएस के चंगुल से आज़ाद हुए पाल्मीरा में अब भी दफ़न हैं धरोहर
2016-03-29 14:54:45 cri

सीरिया का पाल्मीरा शहर अब पूरी तरह से सीरियाई सेना के निमंत्रण में है। लंदन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, शहर के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह से गोलीबारी जारी है। लेकिन ज्यादातर आईएस आतंकियों को खदेड़ा जा चुका है। आईएस के खिलाफ इसे सीरियाई सेना की बड़ी जीत माना जा रहा है।

इस्लामी आतंकी संगठन आईएस ने पाल्मीरा शहर को अनुमान से कहीं अधिक नुकसान पहुंचाया है, इसकी तस्वीरें जारी होने से ये बात स्पष्ट होती है। सीरियाई सेना के 27 मार्च को प्राचीन शहर पाल्मीरा को अपने हाथ में वापस लेने के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त राष्ट्र युनेस्को ने आईएस द्वारा इस शहर के ध्वंसावशेषों के कई फोटो जारी किये। फोटो में देखा जा सकता है कि पाल्मीरा शहर में कई प्राचीन अवशेषों की इमारत नष्ट की गई है।

आईएस ने पाल्मीरा प्राचीन शहर पर दस महीनों तक अपना कब्जा बनाए रखा था। रूसी वायु सेना के समर्थन में सीरियाई सेना ने सफलतापूर्ण तौर पर इसे अपने हाथों में वापस लिया।

पाल्मीरा शहर दमिश्क के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है, जो सीरिया के प्राचीन समय में सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्रों में से एक था। पाल्मीरा शहर राजधानी दमिश्क से करीब 215 किलोमीटर की दूरी पर रेगिस्तान के बीचोंबीच स्थित है। यूनेस्को के मुताबिक, पाल्मीरा 2,000 साल पुराना शहर है जहां आज भी कई सांस्कृतिक धरोहर मौजूद हैं। हालांकि, पिछले साल आईएस ने यहां की कई प्राचीन इमारतों को बारूद लगाकर उड़ा दिया था। सीरियाई संघर्ष के पहले यहां हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा पर्यटक आते थे। बताया जाता है कि किसी समय शहर खजूर के पेड़ों से घिरा हुआ था। इस कारण नाम पाल्मीरा पड़ा। तब यह शहर व्यापार का केन्द्र हुआ करता था। हालांकि, स्वर्णिम काल का भी अंत हुआ और ये शहर रेत में दफ़न हो गया। बाद में पुरातत्ववेत्ताओं ने शहर के खंडहरों को खोदकर निकाला। यूनेस्को के मुताबिक, अभी भी शहर के कई हिस्से रेत में दफ़न हैं। 1980 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया था।

(रमेश)


1 2 3 4 5 6 7 8
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040