Web  hindi.cri.cn
    चीन की वृहद आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था की नरम लैंडिंग होगी
    2016-03-21 18:53:04 cri

    रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के सीईओ दिमित्रेव ने कहा कि हालांकि चीन की आर्थिक विकास दर धीमी हो रही है, रूसी आर्थिक विशेषज्ञों को विश्वास है कि चीनी अर्थव्यवस्था की नरम लैंडिंग होगी। साथ ही मैं चीन की दीर्घकालिक आर्थिक विकास के बारे में भी आशावादी हूं।

    उन्होंने कहा कि चीन में खुशहाल समाज के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने की क्षमता है। चीन को अगले पांच वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद विकास दर का लक्ष्य हासिल भी कर सकता है। साथ ही में चीन व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में भी सक्षम है। चीन द्वारा बनाई गई आर्थिक विकास योजनाएं चीन के वास्तविक आर्थिक विकास से मेल खाती हैं।

    दिमित्रेव ने टिप्पणी की कि चीन की आर्थिक विकास दर की धीमी स्थिति आर्थिक विकास का निश्चित चरण है। लेकिन चीन में आर्थिक स्थिरता के लिए पर्याप्त संसाधन और उपकरण मौजूद हैं। इसलिए चीन की अर्थव्यवस्था की नरम लैंडिंग होकर मजबूत आर्थिक विकास जरूर होगा।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040