ऊर्जा क्षेत्र में 25 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करेगा भारत
2016-03-17 09:20:54 cri
मोदी सरकार अगले कुछ वर्षों में भारत के तेल और प्राकृतिक गैस जैसे क्षेत्रों में 25 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित करने के लिये एक विशेष योजना बना रही है।
तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने तेल और प्राकृतिक गैस की संभावना तलाशने के बारे में नयी नीति बनायी है,साथ ही प्राकृतिक गैस की कीमतों के ढांचे में भी सुधार किया गया है। इन कदमों से अगले 10 या 15 वर्षों में भारत में विदेश से आयातित ऊर्जा पर निर्भरता की स्थिति में सुधार आएगा।
प्रधान के अनुसार नीतिगत सुधार से 40 अरब डॉलर मूल्य वाले हाइड्रोकार्बन का उत्पादन शुरू होगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार आगामी दो या तीन वर्षों में 25 अरब से अधिक डॉलर का निवेश करेगी।
(रमेश)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|