Web  hindi.cri.cn
    विदेशों में भागे हुए चीनी भ्रष्टाचारियों की खोज
    2016-03-14 15:43:12 cri

    13 मार्च को चीनी राजधानी पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के पूर्णांधिवेशन में चीनी सर्वोच्च प्रोक्यूरेट और चीनी सर्वोच्च जन न्यायालय ने अपनी अपनी कार्य रिपोर्टों में विदेशों में भाग चुके चीनी भ्रष्टाचार अफसरों की खोज में गति देने की घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 के अक्तूबर से अभी तक कुल 124 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    कुछ समय पूर्व चीन के कई भ्रष्टाचारी अफसर चोरी के पैसों को लेकर विदेशों में भाग गये । लेकिन आज विदेशों में चीन के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का दूसरा "युद्धमैदान"बना है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के आयोजन के बाद चीनी नेता ने विदेशों में भ्रष्टाचारियों की खोज में गति लाएं और"स्काईनेट"नाम का विशेष आन्दोलन शुरू किया। पिछले वर्ष कुल एक हजार से अधिक भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया गया है जो विदेशों को भाग गए थे, उनमें 240 उच्च अधिकारी भी शामिल हैं।

    वर्ष 2014 में पेइचिंग में आयोजित एशिया और महाप्रशांत संगठन सभा में संपन्न " पेइचिंग भ्रष्टाचार विरोधी घोषणा " प्रकाशित किया गया। इसके साथ ही चीन ने दूसरे देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि और वैधानिक सहायता समझौता संपन्न करने का अथक प्रयास भी किया। अब चीन और विश्व के 66 देशों के बीच वैधानिक सहयोग समझौते संपन्न किये गये हैं।

      ( हूमिन )

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040