Thursday   Apr 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
गरीब क्षेत्रों में 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक सांस्कृतिक खुशहाली साकार हो, लुओ शूकांग
2016-03-13 12:58:09 cri

चीनी संस्कृति मंत्री लुओ शूकांग ने 13 मार्च को 12वीं एनपीसी के चौथे सम्मेलन के दौरान मीडिया से कहा कि सांस्कृतिक गरीबी उन्मूलन पूरे गरीबी उन्मूलन कार्य में महत्वपूर्ण विषय और पहलू है। 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन के लिए चार पहलुओं पर जोर दिया जाना जरूरी है।

पहला, परियोजना बनाने में प्राथमिकता दी जाए। कांउटी स्तरीय सांस्कृतिक गरीबी उन्मूलन की योजना बनाकर क्षेत्रीय विशेषता और स्थानीय स्थिति का सिद्धांत अपनाया जाए। दूसरा, बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में जोर दिया जाए, जिसमें गांव स्तरीय बहुमुखी सांस्कृतिक केंद्र, ज़िले और कस्बे स्तरीय बहुमुखी सांस्कृतिक केंद्र, काउंटी स्तरीय पुस्तकालय और सांस्कृतिक भवन जैसे आधारभूत संस्थापनों का निर्माण शामिल है। तीसरा, सांस्कृतिक विषय के निर्माण को बल दिया जाए और गरीब क्षेत्रों तक श्रेष्ठ सांस्कृतिक उत्पादों को पहुंचाया जाए। चौथा, सुयोग्य व्यक्तियों के निर्माण को महत्व दिया जाए। एक तरफ़ स्थानीय सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रशिक्षण किया जाए और दूसरी तरफ़ गरीब क्षेत्र में सांस्कृतिक गरीबी उन्मूलन के लिए अधिक सांस्कृतिक स्वयं सेवकों को रखा गया।

लुओ शूकांग ने कहा कि उक्त कार्यों का उद्देश्य 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक गरीब क्षेत्रों में सांस्कृतिक खुशहाली साकार करना है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040