Tuesday   Apr 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
12वीं एनपीसी के चौथे सम्मेलन का तीसरा पूर्णाधिवेशन आयोजित
2016-03-13 12:38:33 cri

12वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सम्मेलन के दौरान 13 मार्च को सुबह तीसरा पूर्णाधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें चो छ्यांग द्वारा प्रस्तुत सर्वोच्च न्यायालय और छाओ च्यानमिंग द्वारा प्रस्तुत सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट सुनी गई।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष चीनी जन सर्वोच्च न्यायालय ने 15 हज़ार 985 मामले स्वीकार किए, जिनमें 14 हज़ार 135 की सुनवाई की गई। दोनों संख्या वर्ष 2014 की तुलना में क्रमशः 42.6 प्रतिशत और 43 प्रतिशत अधिक रही।

चो छ्यांग के मुताबिक गत वर्ष चीन ने चो योंगखांग पर लगाए गए भ्रष्टाचार, अधिकार का दुरुपयोग, राष्ट्र रहस्य खुलासा वाले आरोप की सुनवाई की, इसके साथ ही च्यांग च्येमिन जैसे व्यक्तियों के अधिकारों के दुरुपयोग वाले 15 महत्वपूर्ण मामलों का निपटारा किया। जिनसे जाहिर है कि देश में भ्रष्टाचार विरोधी रूझान बरकरार रहा।

पिछले वर्ष चीन के विभिन्न स्तरीय न्यायालयों ने भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोप पर 34 हज़ार मामलों के 49 हज़ार अपराधियों की सुनवाई की।

उधर सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपो4ट के अनुसार पिछले साल देश भर के विभिन्न स्तरीय प्रोक्यूरेटोरेट संस्थाओं ने विभिन्न प्रकार के 8 लाख 73 हज़ार 148 संदिग्ध फौजदारी अपराधियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। 13 लाख 90 हज़ार 933 लोगों पर अभियोग लगाया।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040