Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2016 चीनी पर्यटकों की मात्रा विश्व में सबसे ज्यादा रहेगी
2016-03-09 09:10:54 cri

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने 8 मार्च को बर्लिन में एक रिपोर्ट जारी कर अनुमान लगाया कि वर्ष 2016 में आर्थिक मंदी होने के बावजूद चीन फिर भी विश्व में आउटबाउंड पर्यटन का सबसे बड़ा बाज़ार बनता रहेगा।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 में विदेशों की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या और उनका पर्यटन उपभोग विश्व में पहले स्थान पर रहे। इस के बाद चीन का यह स्थान बना रहा है। सर्वेक्षण से पता चला कि वर्ष 2015 के वसंत त्योहार के दौरान चीनी मुख्यभूमि के आउटबाउंड यात्रियों की संख्या पहली बार देशीय यात्रियों से अधिक हो गई, जिसका अनुपात पर्यटकों की कुल संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक रहा।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का अनुमान है कि वर्ष 2016 में विश्व भर में पर्यटन उद्योग की वृद्धि दर 3.5 से 4.5 तक होगी।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040