Web  hindi.cri.cn
    "13वीं पंचवर्षीय योजना"के दौरान चीन का प्रमुख लक्ष्य और महत्वपूर्ण कदम, ली खछ्यांग
    2016-03-05 16:19:40 cri

    चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 5 मार्च को सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि "राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 13वीं पंचवर्षीय योजना कार्यक्रम"में स्पष्टतः भावी पाँच वर्षों में चीन में आर्थिक सामाजिक विकास के प्रमुख लक्ष्य, विकास के समर्थन के लिए सिलसिलेवार महत्वपूर्ण नीति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया। जो निम्न छह भागों से बनता है।

    पहला, अर्थतंत्र के मध्य और तीव्र गति से वृद्धि बनाई जाए, मध्य और ऊंचा औद्योगिक स्तर पहुंचाया जाए। देश में सर्वांगीण खुशहाल समाज के निर्माण का लक्ष्य साकार किया जाए। 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत बरकरार रखी जाए।

    दूसरा, सृजन की नेतृत्व भूमिका मज़बूत की जाए। ताकि विकास में जबरदस्त प्रेरक शक्ति का संचार हो सके।

    तीसरा, नए शहरीकरण और कृषि आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाया जाए। ताकि शहरों और देहातों में समन्वय का विकास साकार हो सके।

    चौथा, हरे उत्पादन और जीवन तरीका स्थापित करने को आगे बढ़ाया जाए। पारिस्थिति और पर्यावरण के सुधार में गति दी जाए।

    पाँचवां, सुधार और खुले द्वार को और बढ़ाया जाए, विकास की नई व्यवस्था स्थापित की जाए।

    छठा, जन जीवन में सुधार मज़बूत किया जाए। ताकि सभी नागरिक देश के विकास से होने वाले लाभ का उपभोग कर सकें।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040