Thursday   Apr 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पिछले वर्ष चीन ने सामाजिक कार्यों में सुधार को आगे बढ़ाया
2016-03-05 10:31:29 cri

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 5 मार्च को सरकारी कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में हमने जन जीवन से जुड़े क्षेत्र में विचार रखते हुए सामाजिक कार्यों में सुधार और विकास को आगे बढ़ाया।

ली ख छ्यांग ने कहा कि वित्तीय शक्ति कमज़ोर होने पर भी चीन ने जनजीवन की गारंटी के लिए कदम उठाए। मुख्य तौर पर विश्विद्यालयों में ग्रेजुएट छात्रों के रोज़गार से संबंधित मुद्दों का समाधान किया। नागरिकों के निवास की गारंटी के लिए शहरों और कस्बों में 77 लाख 20 हज़ार रिहायशी मकानों का निर्माण किया गया। झोंपड़पट्टी क्षेत्र में सुधार करने के लिए 60 लाख 10 हज़ार सेट मकानों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 43 लाख 20 हज़ार परिवारों के मकानों में सुधार किया गया।

ली खछ्यांग के अनुसार पिछले वर्ष चीन ने गरीब क्षेत्रों में अनिवार्य शिक्षा के लिए स्कूलों की स्थिति में सुधार किया। देश भर में काउंटी स्तरीय सरकारी अस्पतालों में सुधार को सर्वांगीण तौर पर आगे बढ़ाया। नागरिकों की बड़ी बीमारियों के लिए बीमा विस्तार किया और विक्लागों के लिए जीवन गुज़ारा भत्ता जैसी व्यवस्था बनाई। इसके साथ ही चीन ने सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा के निर्माण पर भी ज़ोर दिया। देश में व्यापक नागरिकों ने सामाजिक विकास के अधिक फलों का उपभोग किया।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040