Thursday   Apr 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि पर विश्वास है:ली ईनिंग
2016-03-04 15:59:29 cri

सीपीपीसीसी के सदस्य, अर्थशास्री ली ईनिंग ने 4 मार्च को कहा कि चीन में 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि पर हमें विश्वास है। इसे बहाल करने में सबसे महत्वपूर्ण चीज लगातार ढांचागत सुधार लागू करना है।

ली ईनिंग ने कहा कि वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था में सचमुच कुछ मुश्किलें मौजूद हैं। आर्थिक मंदी का खतरा है। ये सभी वास्तविकता हैं। लेकिन हमें विश्वास करना चाहिये। ये समस्याएं आर्थिक बदलाव में पैदा हुई मुश्किल हैं, जो लंबे समय तक संचित हुई हैं। अब हम सुधार तेज करते हुए उक्त समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

विनिमय दर की चर्चा में ली ईनिंग ने कहा कि वर्तमान में आरएमबी की विनिमय दर में बड़ी हद तक अवमूल्यन होने की संभावना नहीं है। अब अवमूल्यन से निर्यात को मजबूत करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा वर्तमान में बेरोजगारी दर भी नियंत्रण में है। रोजगार की समस्या धीरे धीरे हल होगी।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040