Saturday   may 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
लो यूछङ ने भारतीय लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह से भेंट की
2016-02-26 16:25:21 cri

25 फ़रवरी को भारत स्थित चीनी राजदूत लो यूछङ ने भारतीय लोकसभा के सांसद धर्मवीर सिंह से भेंट की। दोनों ने चीन-भारत संबंधों, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

लो यूछङ ने कहा कि बीते एक वर्ष में चीन-भारत संबंधों में बड़ी प्रगति मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं। चीन और भारत के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास निरंतर रूप से गहन हो रहा है, जो द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और निरंतर विकास के लिये महत्वपूर्ण है। भारत के आर्थिक विकास की गति विश्व में आगे है। बाजारों की संभावना बहुत विशाल है। चीन भारत के साथ क्षेत्रीय आदान-प्रदान को मज़बूत करना, आपसी लाभदायक सहयोग को गहन करना, और दोनों देशों के संबंधों को और समृद्ध बनाना चाहता है।

सिंह ने हाल के कई वर्षों में भारत-चीन संबंधों के स्वस्थ और तेज विकास का उच्च मूल्यांकन किया। साथ ही उन्होंने भारत-चीन मित्रता को मजबूत करने के लिये और काम करने के साथ दोनों देशों के बीच पूंजी-निवेश के सहयोग को एक नयी मंजिल पर पहुंचाने की कोशिश करने को कहा।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040