Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वैश्विक आर्थिक चुनौती के मुकाबले के लिए नीतिगत समन्वय क़ायम करें जी-20 देश
2016-02-25 18:22:33 cri

जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के निदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन शांगहाई में आयोजित होगा। चीनी उप वित्त मंत्री चू क्वांगयाओ ने 25 फरवरी को शांगहाई में कहा कि वैश्विक आर्थिक गिरावट की चुनौतियों के मुकाबले के लिए जी 20 सदस्य देशों को नीतिगत समन्वय मज़बूत करना चाहिए। ताकि वैश्विक बाज़ार का विश्वास बढ़ाया जा सके।

जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के निदेशकों का सम्मेलन साल में एक बार आयोजित किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति का विश्लेषण और संबंधित नीति पर विचार विमर्श करना है।

चू क्वांगयाओ ने कहा कि मौजूदा सम्मेलन के अध्यक्ष देश के रूप में चीन तीन पहलुओं में अहम भूमिका निभाएगा। पहला, जी 20 के सभी सदस्य देशों के साथ चुनौतियों के मुकाबले के लिए समन्वय करेगा। दूसरा, जी 20 के केंद्रीय भूमिका मज़बूत करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण मंच बनाएगा। ताकि वैश्विक आर्थिक और बैंकिंग प्रशासन उन्नत किया जा सके। तीसरा, विभिन्न सदस्यों देशों के बीच सहयोगी शक्ति बढ़ाएगा और सक्रिय सिग्नल देते हुए भूमंडलीय बाज़ार का विश्वास मज़बूत करेगा।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040