Wednesday   Sep 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"अफ्रीका - 2016" व्यापार और निवेश मंच मिस्र में उद्घाटित
2016-02-21 14:28:56 cri

मिस्र और दक्षिण पूर्वी अफ्रीका समान बाजार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित"अफ्रीका - 2016"व्यापार और निवेश मंच 20 फरवरी को मिस्र के समुद्री पर्यटन शहर शर्म अल शेख में उद्घाटित हुआ। मौजूदा मंच का उद्देश्य अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार और निवेश का संबंध मज़बूत करना, अफ्रीकी आर्थिक एकीकरण को आगे बढ़ाना, अफ्रीका में विदेशी पूंजी को आकृष्ट करना है। इसी दौरान अफ्रीकी देशों के आर्थिक विकास में मिस्र के निवेश की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

मिस्र, सूडान, नाईजीरिया समेत 6 देशों के राजाध्यक्ष और शासनाध्यक्ष मंच के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए। मंच में 20 से अधिक देशों के सरकारी अधिकारियों और उद्यमियों के अलावा अफ्रीका विकास बैंक, संयुक्त राष्ट्र अफ्रीका आर्थिक समिति समेत कई अतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं। मौजूदा मंच दो दिनों तक चलेगा।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040