Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार मज़बूत करेगा ऑस्ट्रिया
2016-02-19 09:38:40 cri
ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री सेबस्टियन कुर्ज़ (Sebastian Kurz) ने हाल में बड़े पैमाने वाले आर्थिक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर भारत की यात्रा की। इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के विकास को आगे बढ़ाना है। ऑस्ट्रियाई वाणिज्य संघ के अध्यक्ष के मुताबिक भारत ऑस्ट्रिया के लिए निहित शक्ति से भरा बड़ा बाज़ार है।

जानकारी के अनुसार अब तक कुल 130 ऑस्ट्रियाई उद्यमों ने भारत में अपनी शाखा स्थापित की। 500 से अधिक ऑस्ट्रियाई उद्यम भारत में व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 2015 की पहली तीन तिमाहियों में भारत के प्रति ऑस्ट्रिया का निर्यात 58 करोड़ युरो तक पहुंचा था। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापारिक रकम 1 अरब 30 करोड़ युरो तक पहुंच चुका है, जो वर्ष 2006 से एक गुणा हो गया।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040