Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन के धीमे आर्थिक विकास का अफ्रीका पर कम होगा असर
2016-02-01 11:06:53 cri

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 31 जनवरी को मलावी के विदेश मंत्री जॉर्ज चपोंडा के साथ मुलाकात की। और उन्होंने चीन के धीमे आर्थिक विकास से अफ्रीकी देशों को होने वाले प्रभाव के बारे में जवाब दिया।

वांग यी ने कहा कि अफ्रीका का आर्थिक विकास धीमा है,जाहिर तौर पर यह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट से प्रभावित हुआ है। खासकर विशेष संसाधनों में कमोडिटी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। पर पूरे अफ्रीका के लिये चीन इसके प्राथमिक उत्पादों का मुख्य निर्यात देश नहीं है। चीन की अफ्रीका में आयात में कमी आई है,लेकिन संख्या काफी कम नहीं हुई।

वांग यी ने कहा कि अफ्रीका के ईमानदार दोस्त के रूप में चीन लगातार अफ्रीका में अपने निवेश बढ़ा रहा है। पिछले साल तक चीन ने अफ्रीका में 1 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश किया।

वांग यी के मुताबिक, पिछले साल के अंत में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन-अफ्रीका के सहयोग मंच पर अफ्रीका के बीच दस सहयोग योजनाओं की घोषणा की।

अंजली

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040