Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में भारत के नए राजदूत गोखले ने संभाला पद
2016-01-20 17:42:19 cri

जर्मनी में भारत के राजदूत रहे विजय गोखले ने बुधवार, 20 जनवरी को चीन में नए राजदूत के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने चीन में वर्ष 2014 से राजदूत रहे अशोक कंठ का स्थान लिया है।

1981 बैच के आईएफएस अधिकारी गोखले पूर्व में हांगकांग, हनोई, बीजिंग व न्यूयॉर्क में राजनयिक के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय में उप सचिव(वित्त), चीन और पूर्व एशिया मामलों के निदेशक की जिम्मेदारी संभाली। जबकि वह विदेश मंत्रालय में पूर्व एशिया मामलों के संयुक्त सचिव भी रहे। इसके अलावा उन्हें साल 2010 से 2013 तक मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर भी काम करने का मौका मिला। जबकि अक्टूबर 2013 में उन्हें जर्मनी में भारत के राजदूत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी। दो वर्ष से अधिक समय तक वह जर्मनी में रहे।

विजय गोखले की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है, जो अंतर्राष्ट्रीय और चीन-पूर्वी एशिया के मामलों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। 24 जनवरी 1959 को जन्मे गोखले दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.ए. हैं।

अनिल पांडेय

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040