Thursday   may 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत पर्यटन का उज्ज्वल भविष्य, ली चिनचाओ
2016-01-17 15:12:27 cri

2016 भारत में"चीन का पर्यटन वर्ष"हाल ही में शुरू हुआ है। चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान ली चिनचाओ ने 16 जनवरी को संवाददाता को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीनी और भारतीय जनसंख्या 2 अरब 50 करोड़ है, लेकिन साल में सिर्फ़ 14 करोड़ जनसंख्या विदेशों की यात्रा करती हैं। इस दृष्टिकोण से देखा जाए, तो चीन-भारत पर्यटन के भविष्य में बड़ी निहित शक्ति मौजूद है।

ली चिनचाओ के मुताबिक वर्ष 2015 में चीन और भारत में एक दूसरे की यात्रा करने वालों की संख्या 9 लाख पहुंच गई है। इस वर्ष संभवतः 10 लाख पार करेगी। दोनों देशों में तेज़ आर्थिक विकास और जनता के जीवन स्तर में लगातार उन्नति के साथ चीन और भारत पर्यटन उद्योग का विकास स्वर्ण काल से गुज़र रहा है, जो विदेशों की यात्रा करने वाले बड़े पर्यटन देश बनेंगे।

ली चिनचाओं ने कहा कि आज, चीन और भारत एशिया यहां तक कि पूरे विश्व की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गए हैं। साथ ही दोनों वैश्विक पर्यटन ढांचे में नये चमकदार सितारे भी बने हैं। (श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040