वर्ष 2016 भारत में चीनी पर्यटन वर्ष का उद्घाटन समारोह 14 जनवरी को भारत की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित होगा। इस व्यवसाय में लगे लोगों का अनुमान है कि चीन और भारत दोनों बड़ी जनसंख्या वाले देश हैं, दोनों के लंबे इतिहास और रंगबिरंगी संस्कृति है, भूगोल में पड़ोसी देश होने के साथ साथ पर्यटन उपभोग का दाम भी सस्ता है। इसलिये चीन और भारत के पर्यटन बाजार की संभावना भी विशाल होगी।
वर्ष 2015 में चीन-भारत द्विपक्षीय पर्यटन आदान-प्रदान यानी एक दूसरे देशों की यात्रा करने वालों की संख्या 9 लाख तक पहुंचेगी। चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2016 में यह संख्या दस लाख से अधिक होगी।
चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान ली चिनजाओ ने कहा कि हमें विश्वास है कि वर्ष 2016 में चीन-भारत द्विपक्षीय पर्यटन आदान-प्रदान करने वालों की संख्या दस लाख होगी। लेकिन दोनों देशों की जनसंख्या कुल 2 अरब 50 करोड़ है। इस संख्या को देखते हुए यात्रियों की संख्या दस लाख बहुत कम है। भविष्य में पर्यटन सहयोग की संभावना बहुत बड़ी होगी। और हमारी जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है।
भारतीय पर्यटन व्यवसाय के व्यक्तियों ने भी कहा कि चीनी पर्यटन व्यवसाय विश्व पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की उल्लेखनीय शक्ति बन गयी है। सुन्दर चीन और अनोखे भारत के बीच वार्ता ज़रूर भारत के पर्यटन के लिये बड़ा अवसर देगी।
चंद्रिमा
|
Mai c.r.i redio ka bhut purana shorota hu, Bich me mai bichad gya tha, aaj fir ap se mil rha hu.